CO जिया उल हक हत्याकांड में राजा भैया को मिली क्लीन चिट तो अफसर के माता-पिता ने इमोशनल होकर कह दी ये बात
कुंडा के सीओ जिया उल हक हत्याकांड में 13 साल बाद लखनऊ की विशेष CBI कोर्ट ने राजा भैया समेत पांच आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में क्लीन चिट दी. मामले में पहले 10 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है.
ADVERTISEMENT

Jia Ul Haq Murder Case
उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित सीओ जिया उल हक हत्याकांड में 13 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला आया है. लखनऊ की विशेष सीबीआई कोर्ट ने कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया समेत पांचों आरोपियों को क्लीन चिट दे दी है. पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के आधार पर अदालत ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया. हालांकि कोर्ट के इस फैसले से देवरिया में रहने वाले शहीद अफसर के बुजुर्ग माता-पिता बुरी तरह आहत हैं. बेटे को खोने का गम और इंसाफ की आधी-अधूरी उम्मीद के बीच उनके पिता का दर्द छलक पड़ा. उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनके बेटे की हत्या का चक्रव्यूह रचने वाले आज बरी हो गए हैं.
