लेटेस्ट न्यूज़

UP IAS Transfer: यूपी में फिर 34 IAS अफसरों का हुआ तबादला, किन-किन जिलों में बदले DM

उत्तर प्रदेश में 34 IAS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है. 14 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं. 5 पुराने DM को दूसरे जिलों की जिम्मेदारी मिली, जबकि 9 अधिकारियों को शासन में नई तैनाती दी गई. कई विशेष सचिवों को भी DM बनाया गया है.

ADVERTISEMENT

UP IAS Transfer List
UP IAS Transfer News (Photo: AI Generated)
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश शासन ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इस बदलाव में राज्य के 14 जिलाधिकारी (DM) बदल दिए गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि हटाए गए 14 जिलाधिकारियों में से केवल 5 को ही दोबारा किसी दूसरे जिले की कमान सौंपी गई है. जबकि 9 अधिकारियों को शासन तथा अन्य विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.