UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बारिश पर लगा ब्रेक, 22 सितंबर से मौसम में होगा ये बड़ा बदलाव
ADVERTISEMENT
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में 22 सितम्बर को मौसम में बड़ा बदलाव होगा. बारिश थमेगी, तेज धूप और उमस बढ़ेगी. तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने कोई खतरे का अलर्ट नहीं दिया है.
उत्तर प्रदेश के मौसम में 22 सितंबर से एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है. प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का सिलसिला अब पूरी तरह थम गया है और मौसम शुष्क होने की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक अब बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक लग गया है. तेज धूप और हवा में मौजूद नमी के चलते आने वाले दिनों में प्रदेशवासियों को तीखी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा.
