भरी सभा में अखिलेश यादव के सामने भिड़ने वाले मंजीत और जोगेंद्र यादव कौन हैं? सपा चीफ ने लगाई थी 'डांट'
एटा-कासगंज की सपा समीक्षा बैठक में टिकट की दावेदारी को लेकर मंजीत यादव और जोगेंद्र सिंह यादव भिड़ गए. अखिलेश यादव की नाराजगी के बाद दोनों जिलों की सपा जिला इकाइयां और फ्रंटल संगठन भंग कर दिए गए.
ADVERTISEMENT

Manjeet and Jogendra Yadav
उत्तर प्रदेश की सियासत में कभी-कभी चुनावी रैलियों से ज्यादा हलचल पार्टी दफ्तरों के भीतर होने वाली बंद कमरों की बैठकों से निकलकर बाहर आती है. ऐसा ही कुछ समाजवादी पार्टी की एटा और कासगंज जिले की समीक्षा बैठक में देखने को मिला. 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ में बुलाई गई इस बैठक में टिकट की दावेदारी और वर्चस्व को लेकर दो सपा नेता मंजीत यादव और जोगेंद्र सिंह यादव आपस में भिड़ गए. बात इतनी बढ़ गई कि खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बुरी तरह नाराज हो गए और उन्होंने बैठक में ही मंजीत यादव को जमकर डांट लगा दी. इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अखिलेश यादव ने कड़ा एक्शन लेते हुए एटा और कासगंज की पूरी जिला इकाइयों और फ्रंटल संगठनों को भंग कर दिया.
