लेटेस्ट न्यूज़

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान को कहां दफनाया जाएगा? परिवार ने बताया

झांसी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद का पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शव प्रयागराज लाया जाएगा. परिवार के अनुसार, उन्हें कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा, जहां अतीक अहमद, अशरफ और परिवार के अन्य सदस्य भी दफन हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Aban Ahmed Funeral: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए सड़क हादसे में मौत के बाद अब उसे सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव झांसी से प्रयागराज लाया जाएगा, जहां कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा यानी दफनाया जाएगा.