प्रयागराज में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर आया संकट! कांग्रेस ने कहा मैदान नहीं तो यहां करेंगे कार्यक्रम
Chhatron Ki Goonj Program: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 8 अगस्त को प्रयागराज में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सियासत गर्मा गई है. कार्यक्रम के लिए कायस्थ पाठशाला (KP) ट्रस्ट ने केपी ग्राउंड की बुकिंग को अंतिम समय में रद्द कर दिया है.
ADVERTISEMENT

Chhatron Ki Goonj Program: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 8 अगस्त को प्रयागराज में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सियासत गर्मा गई है. कार्यक्रम के लिए कायस्थ पाठशाला (KP) ट्रस्ट ने केपी ग्राउंड की बुकिंग को अंतिम समय में रद्द कर दिया है. कार्यक्रम की अनुमति न मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने योगी सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर कार्यक्रम को रोकने की कोशिश कर रही है. इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राहुल गांधी का यह कार्यक्रम हर हाल में आयोजित होकर रहेगा.
