Mirzapur News: बरकछा कला गांव में वर्षों से बिजली का इंतजार, पोल लगे लेकिन घरों तक नहीं पहुंची सप्लाई
Mirzapur Electricity Department : मिर्जापुर के बरकछा कला गांव में बिजली के पोल लगने और परियोजना का शुभारंभ होने के बावजूद आज तक घरों तक बिजली नहीं पहुंची. ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सर्वे के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हुई. बिजली के अभाव में पढ़ाई, पानी और दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित है.
ADVERTISEMENT

बरकछा कला गांव में वर्षों से बिजली का इंतजार, पोल लगे लेकिन घरों तक नहीं पहुंची सप्लाई
Mirzapur Electricity Department: मिर्जापुर जिले के ग्राम सभा बरकछा कला के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधा बिजली के लिए तरस रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में वर्षों से बिजली की समस्या बनी हुई है, लेकिन तमाम शिकायतों और सर्वे के बाद भी अब तक गांव में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है.
