लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Mandi Bhav Today : रायबरेली मंडी में सब्जियों के भाव में उछाल, अदरक ₹200 और मिर्च ₹100 किलो पार

Raebareli Mandi Bhav 6th August 2026: रायबरेली मंडी में सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. अदरक ₹200 और हरी मिर्च ₹100 प्रति किलो के पार पहुंच गई है, जबकि टमाटर, गोभी और करेला भी महंगे बिक रहे हैं. जानिए रायबरेली में आज के ताजा सब्जी भाव और महंगाई का रसोई बजट पर असर.

ADVERTISEMENT

 रायबरेली मंडी में सब्जियों के भाव में उछाल, अदरक ₹200 और मिर्च ₹100 किलो पार
रायबरेली मंडी में सब्जियों के भाव में उछाल, अदरक ₹200 और मिर्च ₹100 किलो पार
social share
Google CTA

Raebareli Mandi Bhav 6th August 2026: आसमान छूती सब्जियों की कीमतों ने आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है. आलू-प्याज से लेकर हरी सब्जियों के दामों में आई तेजी के कारण आम जनता और गृहिणियों का गणित गड़बड़ा गया है. बाजार में अदरक ₹200 और हरी मिर्च ₹100 प्रति किलो के पार पहुंच गई है, जिससे अब टमाटर-मिर्च की चटनी बनाना और चाय की चुस्की लेना भी जेब पर भारी पड़ रहा है.हालत यह है कि लोगों की थाली से हरी सब्जियां गायब होती दिख रही हैं और रोजमर्रा का खाना तैयार करना एक चुनौती बन गया है.