लेटेस्ट न्यूज़

प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना घर नहीं झेल सका बारिश! भरभराकर गिरने से पूरे परिवार के इतने लोगों की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENT

Pratapgarh House Collapse: प्रतापगढ़ में लगातार बारिश के बीच 100 साल पुराना मकान ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे में एक सदस्य गंभीर रूप से घायल है.

social share
Google CTA

Pratapgarh House Collapse: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में लगातार हो रही बारिश के कारण एक पूरा परिवार खत्म हो गया है. नगर कोतवाली क्षेत्र के महली मोहल्ले में रात करीब 2 बजे एक 100 साल पुराना जर्जर मकान अचानक भरभरा कर गिर गया. इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और सनसनी फैल गई है.