Opinion: 'तुष्टिकरण' की राजनीति पर विराम? योगी सरकार ने वापस लिया अखिलेश सरकार का विवादित मदरसा विधेयक
योगी सरकार ने समाजवादी पार्टी सरकार के समय लाए गए 2016 के मदरसा वेतन भुगतान विधेयक को वापस लेने का फैसला किया है. विधानसभा से पारित होने के बावजूद यह विधेयक संवैधानिक आपत्तियों के कारण कभी कानून नहीं बन पाया था.
ADVERTISEMENT

CM Yogi and Akhilesh Yadav
Opinion: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई बार कोई फैसला अपने कानूनी असर से ज्यादा राजनीतिक संदेश के लिए याद किया जाता है. योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा समाजवादी पार्टी सरकार के समय लाए गए *'उत्तर प्रदेश मदरसा (अध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों के वेतन का भुगतान) विधेयक, 2016'* को वापस लेना भी ऐसा ही फैसला माना जा रहा है.
