हिस्ट्रीशीटर वरुण लोहारी ने की थी व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे की हत्या, 3 महीने की प्रेग्रनेंट बहू की उजड़ गई दुनिया
Baghpat Crime News: बागपत में 100 रुपये के मामूली विवाद ने एक खुशहाल परिवार को तबाह कर दिया. टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की हत्या के बाद गर्भवती बहू नेहा बेसहारा हो गई. छह महीने पहले बसी गृहस्थी मातम में बदल गई.
ADVERTISEMENT

Varun Lohari and sohanlal daughter in law neha
उत्तर प्रदेश के बागपत में टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे की निर्मम हत्या ने एक पूरे परिवार के वजूद को ही मिटा दिया है. जिस घर में महज छह महीने पहले शहनाइयों की गूंज थी वहां आज सिर्फ चीखें और मातम शेष है. 100 रुपये के मामूली विवाद में टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास की हत्या वरुण लोहारी ने की थी. इस घटना ने विकास की पत्नी नेहा की जिंदगी में वो अंधेरा ला दिया है जिसकी उसने कभी सपने में भी कल्पना नहीं की थी. अनाथ नेहा जिसके लिए विकास ही उसकी पूरी दुनिया था अब अपने पति और ससुर दोनों को खो चुकी है. सबसे ज्यादा दर्दनाक बात यह है कि नेहा की कोख में 3 महीने का बच्चा पल रहा है जो दुनिया में आने से पहले ही अनाथ हो गया.
