लेटेस्ट न्यूज़

आम तोड़ने से शुरू हुआ झगड़ा, हथियारों से हमला कर युवक को किया लहूलुहान, बलिया का video वायरल

Ballia Viral Video: बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दबंगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना का वीडियो वायरल है, जबकि पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही और दबाव का आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

Ballia News
Ballia News
social share
Google CTA

Ballia Viral Video: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के दोकटी थाना क्षेत्र के जमीन बढ़ी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जमीन विवाद और आम तोड़ने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, विवाद के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दबंगो ने लाठी-डंडों के साथ -साथ कुल्हाड़ी और दाव से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में एक युवक गंम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है.