UPTak Baithak Logo

मोदी सरकार के 12 साल पूरे, प्रभारी मंत्री सुनील शर्मा ने गिनाईं उपलब्धियां, सहारनपुर एयरपोर्ट पर दिया बड़ा अपडेट

Saharanpur News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सहारनपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. उन्होंने विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सहारनपुर एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं शुरू करने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है.

ADVERTISEMENT

Saharanpur Airport Update
Saharanpur Airport Update
social share
google news

Saharanpur News: केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने सर्किट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, डिजिटल परिवर्तन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है. प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में भारत विश्व की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, जबकि आज चौथे स्थान पर पहुंच चुका है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है.