लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 14 जून को होगी भारी बारिश... मौसम विभाग ने बताया किन जिलों में बरसेंगे मेघ

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 14 जून को मौसम बड़ा करवट लेने वाला है. IMD ने कई जिलों में 80-90 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी, मेघगर्जन और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच हो रही बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया है. इस बीच 14 जून के मौसम को लेकर भी लेटेस्ट अपडेट सामने आ चुका है. भारतीय मौसम विभाग ने रविवार यानी 14 जून के लिए राज्य के कई इलाकों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, रविवार को उत्तर प्रदेश के करीब 15 से ज्यादा जिलों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. इस दौरान तेज मेघगर्जन के साथ भारी बारिश का भी पूर्वानुमान है जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी.