लेटेस्ट न्यूज़

मुलायम सिंह यादव ने दुनिया छोड़ने से 2 दिन पहले पोती अदिति को दिया था आखिरी आशीर्वाद... सिर पर हाथ रख कही थी ये बात

साल 2022 में निधन से ठीक दो दिन पहले मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव ने अपनी लाडली पोती अदिति यादव से क्या कहा था? सैफई के प्रधान रामफल वाल्मीकि ने सुनाया नेताजी का वो आखिरी भावुक किस्सा.

ADVERTISEMENT

Aditi Yadav
Aditi Yadav
social share
Google CTA

मुलायम सिंह यादव के परिवार की तीसरी पीढ़ी की बेटी अदिति यादव इन दिनों चर्चा में हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ कुछ लोगों द्वारा अभद्र पोस्ट और गलत टिप्पणियां की गईं, जिसमें शब्दों की मर्यादाओं को लांघा गया. उन पर चोरी तक के इल्जाम लगाए गए. महज 23 साल की अदिति यादव के खिलाफ इस्तेमाल की गई इस अभद्र भाषा के बाद समाजवादी पार्टी के समर्थकों और लोगों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है. इस मामले को लेकर जगह-जगह सड़कों पर प्रदर्शन भी देखने को मिल रहे हैं.