लेटेस्ट न्यूज़

'युवाओं को सिस्टम ने चक्रव्यूह में फंसा दिया है...’, प्रयागराज के 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी

प्रयागराज में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने छात्रों से संवाद किया है. उन्होंने इस दौरान युवाओं की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और डेटा की ताकत जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

प्रयागराज में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने छात्रों से संवाद करते हुए केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने इस कार्यक्रम में देश के युवाओं की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और डेटा की ताकत जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आज सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का युवा बेहाल है और मौजूदा सिस्टम ने उन्हें एक चक्रव्यूह में फंसा दिया है.