UPTak Baithak Logo

मुरादाबाद हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर से मची अफरा-तफरी

Aligarh Moradabad highway accident: मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर ई-रिक्शा को ओवरटेक करने की कोशिश दो बाइक सवारों पर भारी पड़ गई. आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर यातायात बहाल कराया. हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही के खतरे को उजागर किया.

ADVERTISEMENT

Moradabad road accident
Moradabad road accident
social share
google news

Aligarh Moradabad highway accident: मुरादाबाद-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. थाना कुंदरकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भीखनपुर कुलवाड़ा के पास ई-रिक्शा को ओवरटेक करने के प्रयास में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में दोनों बाइकों के सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुंदरकी में भर्ती कराया.