लेटेस्ट न्यूज़

‘श्री अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने…’ सपा चीफ की बेटी अदिति पर हुए भद्दे कमेंट्स तो सीएम योगी ने तुरंत किया था ये काम

CM Yogi Statement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और भ्रामक पोस्ट के मामले में सख्त रुख अपनाया है.

ADVERTISEMENT

CM Yogi And Akhilesh Yadav
CM Yogi And Akhilesh Yadav (File Photo)
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और भ्रामक पोस्ट के मामले में सख्त रुख अपनाया है. यह मामला कानपुर के साइबर क्राइम थाने में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है. इसी मुद्दे पर आजमगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने बयान देते हुए कहा कि बेटियों के सम्मान को लेकर सरकार किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतती.