लेटेस्ट न्यूज़

19 साल की लड़की की ऑनर किलिंग से दहला बांदा, पुलिस के सामने ही पिता ने उतार दिया मौत के घाट

ADVERTISEMENT

Banda Honor Killing: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बदौसा थाने में काउंसलिंग के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां एक 19 वर्षीय युवती की उसके पिता ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी.

social share
Google CTA

Banda Honor Killing: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बदौसा थाने से एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. यहां एक 19 वर्षीय युवती की उसके ही पिता ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. यह वारदात थाने के अंदर उस समय हुई जब पुलिस द्वारा युवती की काउंसलिंग की जा रही थी.