लेटेस्ट न्यूज़

सहारनपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, चिलकाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Saharanpur News: सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से दबोच लिया। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

ADVERTISEMENT

Saharanpur Crime
Saharanpur Crime
social share
Google CTA

Saharanpur News: सहारनपुर के थाना चिलकाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 14 मई को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उमैर पुत्र यूसुफ निवासी इस्माइलपुर माजरी, थाना सरसावा ने उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए. जब पीड़िता ने शिकायत की तो आरोपी के परिजनों ने उसके परिवार के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी.