'अब जो होना था, वह हो गया...' राम मंदिर में 'चढ़ावा' चोरी केस में पकड़े गए लवकुश मिश्रा के पिता ने तोड़ी चुप्पी, बताया सबकुछ!
Ayodhya Ram Mandir News: राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले ने अब बड़ा सियासी रूप ले लिया है. मामले में पुलिस द्वारा मंदिर के चढ़ावे की गिनती से जुड़े कर्मचारी लवकुश मिश्रा को पकड़े जाने की खबर सामने आई है
ADVERTISEMENT

Ayodhya Ram Mandir Donation Case (Photo: AI Generated)
Ayodhya Donation Case: राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले ने अब बड़ा सियासी रूप ले लिया है. मामले में पुलिस द्वारा मंदिर के चढ़ावे की गिनती से जुड़े कर्मचारी लवकुश मिश्रा को पकड़े जाने की खबर सामने आई है. इसी बीच लवकुश मिश्रा के पिता ने बेटे का बचाव करते हुए कई अहम बातें कही हैं. उन्होंने यह स्वीकार किया कि जांच टीम को उनके घर से करीब ₹1 लाख नकद मिले थे. इस पूरे मामले की जांच अब सरकार द्वारा गठित तीन सदस्यीय एसआईटी करेगी.
