लेटेस्ट न्यूज़

UPSSSC ने क्षेत्रीय युवा कल्याण और व्यायाम प्रशिक्षक के 412 पदों पर निकाली भर्ती, ₹29200 से लेकर ₹112400 तक हर महीने मिलेगी सैलरी

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 23-परीक्षा/2026 के तहत क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी और व्यायाम प्रशिक्षक के कुल 412 पदों पर भर्ती निकाली है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का अच्छा अवसर आया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 23-परीक्षा/2026 के तहत क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी और व्यायाम प्रशिक्षक के कुल 412 पदों पर भर्ती निकाली है. इनमें क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 368 पद और व्यायाम प्रशिक्षक के 44 पद शामिल हैं.