लेटेस्ट न्यूज़

UP Rojgar Mela: यूपी में 8वीं पास युवाओं को मिलेगी शानदार नौकरी! 26 सितंबर को इस जिले में लगेगा रोजगार मेला

Muzaffarnagar Rojgar Mela: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक शानदार मौका सामने आया है. उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला प्रशासन और जिला सेवायोजन कार्यालय की तरफ से मुजफ्फरनगर में 26 सितंबर 2026 को एक 'वृहद रोजगार मेला-2026' का आयोजन किया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Muzaffarnagar Rojgar Mela: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक शानदार मौका सामने आया है. उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला प्रशासन और जिला सेवायोजन कार्यालय की तरफ से मुजफ्फरनगर में 26 सितंबर 2026 को एक 'वृहद रोजगार मेला-2026' का आयोजन किया जा रहा है. यह खास रोजगार मेला भोपा रोड पर स्थित एस.डी. (पी.जी.) कॉलेज में शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. इस मेले में 8वीं कक्षा पास से लेकर बीटेक और एमबीए कर चुके युवा भी शामिल हो सकते हैं. नौकरी पाने और कंपनी में चयन की यह पूरी प्रक्रिया एकदम फ्री (निशुल्क) रखी गई है.