मुजफ्फरनगर में भिड़े सपा के दो नेता, चले लात-घूंसे और बेल्ट, बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया विवाद के बाद सपा के दो नेता सड़क पर भिड़ गए. मीनाक्षी चौक पर दोनों के बीच लात-घूंसे और बेल्ट चले, जिसका वीडियो वायरल हुआ. पुलिस ने एक नेता को हिरासत में लिया, जबकि सपा ने नोटिस जारी किया.
ADVERTISEMENT

Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक पर मंगलवार देर शाम समाजवादी पार्टी के दो नेता आपस में ही भिड़ गए. सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ की गई टिप्पणियों से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते सड़क पर हाथापाई, लात-घूंसों और बेल्टबाजी तक पहुंच गया. इस हाई-वोल्टेज सियासी ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना का संज्ञान लेते हुए जहां पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं बैकफुट पर आई समाजवादी पार्टी ने दोनों कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला किया है.
