लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच, 150 सीटों की मांग पर अखिलेश ने साफ किया फॉर्मूला, बोले- ‘जीत ही सीट का आधार’

ADVERTISEMENT

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान शुरू हो गई है. कांग्रेस पार्टी लगातार 150 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है और सीट शेयरिंग को लेकर दबाव बना रही है.

social share
Google CTA

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान शुरू हो गई है. कांग्रेस पार्टी लगातार 150 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है और सीट शेयरिंग को लेकर दबाव बना रही है. इसी बीच, राज्यसभा चुनाव के नामांकन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस की इस मांग पर एक बड़ा बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी है. अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में साफ कर दिया है कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा सिर्फ 'जिताऊ उम्मीदवार' के आधार पर ही होगा. इस बयान के बाद कांग्रेस के लिए चुनौती और बढ़ गई है. वहीं, चर्चा यह भी है कि गठबंधन को सुचारू रूप से चलाने के लिए कांग्रेस यूपी में अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है.