लेटेस्ट न्यूज़

शाहजहांपुर में दो साधुओं की हत्या से मचा हड़कंप! हत्यारे ने मंदिर परिसर में ही जलाए दोनों शव

ADVERTISEMENT

Shahjahanpur Crime: शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के सूधा गांव में गुरुवार सुबह मंदिर परिसर के पास दो साधुओं के अधजले शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों साधु मंदिर की देखभाल करते थे और उनकी बड़ी बेरहमी से हत्या करने के बाद शवों को जलाने की कोशिश की गई थी.

social share
Google CTA

Shahjahanpur Crime: शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के सूधा गांव में गुरुवार सुबह मंदिर परिसर के पास दो साधुओं के अधजले शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों साधु मंदिर की देखभाल करते थे और उनकी बड़ी बेरहमी से हत्या करने के बाद शवों को जलाने की कोशिश की गई थी. मृतकों की पहचान बाबा गोपाल दास और बाबा बिहारी दास के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 60 से 70 साल थी. घटना की जानकारी मिलते ही गांव वालों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जो मंदिर पर कब्जा करना चाहता था.