फिर विवादों में पावर स्टार... महिला के साथ पवन सिंह का डांस वीडियो वायरल होते ही मच गया बवाल!
भोजपुरी स्टार और बीजेपी MLC पवन सिंह का महिला कलाकार संग डांस वीडियो वायरल हुआ है. आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती ने वीडियो शेयर कर बीजेपी पर तंज कसा. वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.
ADVERTISEMENT

Pawan Singh
भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' और भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य (MLC) पवन सिंह एक बार फिर नए विवाद में घिर गए हैं. सोशल मीडिया पर एक महिला कलाकार के साथ उनका डांस वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने मोर्चा खोल दिया है. RJD की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने इस वीडियो के जरिए बीजेपी की कार्यशैली और विचारधारा पर करारा तंज कसा है. वहीं इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
