लेटेस्ट न्यूज़

Opinion: यूपीआईटीएस 2026 की ऐतिहासिक सफलता: ₹6,500 करोड़ के करार और 31% बढ़ीं B2B बैठकें, वैश्विक बाजार में यूपी की बड़ी छलांग

Opinion: ग्रेटर नोएडा में पांच दिवसीय यूपी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (UPITS 2026) संपन्न हुआ. 4,400 समझौतों के साथ ₹6,500 करोड़ का व्यापार और B2B बैठकों में 31% का उछाल दर्ज किया गया.

ADVERTISEMENT

UP International Trade Show (UPITS 4.0), to be held at the India Expo Centre & Mart in Greater Noida from September 25 to 29
UP International Trade Show
social share
Google CTA

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में पांच दिन चला उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (यूपीआईटीएस) संपन्न हो गया है. स्टॉल समेटे जा चुके हैं और क्रेता-विक्रेता अपने-अपने ठिकानों को लौट गए हैं. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जिस भव्यता के साथ यह आयोजन किया और जिस उत्साह से इसमें उद्यमी और खरीदार शामिल हुए, उसका प्रभाव आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा. इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) का प्रतिनिधि होने के नाते मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि यूपीआईटीएस ने वैश्विक बाजार में एक बड़ी छलांग लगाई है और अब हम आर्थिक धरातल के एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर हैं.