UPTak Baithak Logo

बुलेट ट्रेन के दावों के बीच लक्ष्मणपुर स्टेशन की हकीकत, धूप में तपते यात्री और टूटी सुविधाएं

Raebareli Railway News: एक तरफ रेलवे आधुनिक स्टेशनों और हाई-स्पीड ट्रेनों की बात कर रहा है, दूसरी तरफ रायबरेली का लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करता नजर आ रहा है। रोजाना सैकड़ों यात्रियों की आवाजाही के बावजूद स्टेशन की हालत स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

ADVERTISEMENT

Raebareli News
Raebareli News
social share
google news

Raebareli News: रेलवे भले ही बुलेट ट्रेन और आधुनिक स्टेशनों के हसीन सपने दिखा रहा हो, लेकिन धरातल पर हकीकत इस कदर कड़वी है कि यात्रियों के आंसू निकल आएं, जगतपुर ब्लॉक के लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सहूलियत के नाम पर 'सन्नाटा' पसरा हुआ है. बुनियादी सुविधाएं इस कदर नदारद हैं कि रेलवे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. रायबरेली, ऊंचाहार, प्रयागराज, लखनऊ, मेरठ और बरेली जैसे बड़े शहरों के लिए रोज़ाना सैकड़ों मुसाफिर यहां से अपनी जान जोखिम में डालकर सफर की शुरुआत करते हैं, बदले में उन्हें मिलती है सिर्फ प्रताड़ना.