लेटेस्ट न्यूज़

एक यूनिट रक्त से बच सकती हैं तीन जिंदगियां, बलिया में रक्तदाताओं का हुआ सम्मान

Ballia Health News: 'रक्तदान महादान' का संदेश लेकर विश्व रक्तदाता दिवस पर बलिया में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान 20 स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया और लोगों को बताया गया कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है.

ADVERTISEMENT

Ballia News
Ballia News
social share
Google CTA

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय एवं रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने फीता काटकर किया.