लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 1 फरवरी से पलटने वाला है मौसम... इन जिलों में जारी हुई बारिश की संभावना

UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग ने अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर समेत कई जिलों में 1 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच अब मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 1 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात (बिजली गिरने) के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदेलखंड तक के जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा.