लेटेस्ट न्यूज़

बरेली का अफसर खान.. विवाद के लिए बैठी पंचायत में सास-साले को चाकू घोंप मारा और पत्नी को भी नहीं छोड़ा, वजह हिला देगी

UP News: यूपी के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पंचायत में एक युवक ने अपनी सास और साले की हत्या कर दी. उसने अपनी पत्नी को भी गंभीर घायल कर दिया.

ADVERTISEMENT

Bareilly, Bareilly double murder, Bareilly news, Bareilly viral news, Bareilly crime news, Bareilly police, UP news, UP crime, बरेली, बरेली डबल मर्डर, बरेली न्यूज, बरेली वायरल न्यूज, बरेली क्राइम न्यूज, बरेली पुलिस, यूपी न्यूज, यूपी क्राइम
UP News
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में डबल मर्डर से हड़कंप मचा हुआ है. यहां थाना इज्जत नगर क्षेत्र स्थित गांव रहेपुरा चौधरी के अंदर पति ने अपनी सास और साले की हत्या कर दी है. पति ने अपनी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया है. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. दरअसल पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बैठी थी. तभी आरोपी पति ने अपनी पत्नी, सास और साले के ऊपर चाकू से हमला कर दिया. इस दौरान आरोपी की सास और साले ने दम तोड़ दिया.