Sitapur Online Betting Case: सीतापुर में भू-माफिया और ऑनलाइन सट्टे पर सांसद राकेश राठौर का बड़ा हमला
Sitapur News: सीतापुर में अवैध प्लाटिंग और ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने मोर्चा खोल दिया है. प्रशासन की सराहना के साथ ही उन्होंने सत्ता पक्ष और पुलिस की मिलीभगत पर गंभीर आरोप लगाए. पांच बिंदुओं पर शिकायत सौंपकर उन्होंने भू-माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग की है.
ADVERTISEMENT

Sitapur Rakesh Rathore
Sitapur News: सीतापुर में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की सराहना करते हुए भू-माफियाओं और सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए. सांसद ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर भी चिंता जताई और पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को पांच बिंदुओं पर शिकायत पत्र सौंपा.