लेटेस्ट न्यूज़

आज क्या है वायरल: सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाया फाइटर जेट फिर गलगोटिया यूनिवर्सिटी को खोजने लगे लोग

Aligarh School Fighter Jet Project: अलीगढ़ के छोटे बच्चों ने कबाड़ से फाइटर जेट बनाकर दुनिया को चौंकाया! देखिए कैसे इन बच्चों ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी को पीछे छोड़ दिया. साथ ही देवरिया में जयंत चौधरी के सामने सोते हुए विधायक का वीडियो.

ADVERTISEMENT

social share
google news

सोशल मीडिया पर अलीगढ़ के सरकारी स्कूल के बच्चों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे कबाड़ (वेस्ट मटेरियल) से बने फाइटर जेट और आरसी प्लेन उड़ाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर लोग गलगोटिया यूनिवर्सिटी को ट्रोल कर रहे हैं और बच्चों के टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं. असल में अलीगढ़ के कंपोजिट विद्यालय भिलावली (अकराबाद रोड) के कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों ने एक फाइटर जेट का वर्किंग मॉडल बनाया है.