इच्छामृत्यु से ठीक पहले हरीश राणा को आखिरी विदाई देने वाली ये महिला कौन? वायरल हो रहा ये वीडियो रुला देगा
Ghaziabad Harish Rana Viral Video: सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद इच्छामृत्यु की प्रक्रिया के लिए हरीश राणा एम्स दिल्ली शिफ्ट कर दिए गए हैं. हरीश राणा का उनके घर से विदाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ये कहती हुई नजर आ रही हैं कि 'सबको माफ कर अब जाओ', खबर में जानें ये महिला कौन हैं?
ADVERTISEMENT

Harish Rana emotional video
Ghaziabad Harish Rana Viral Video: सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति मिलने के बाद से ही गाजियाबाद के हरिश राणा का नाम सुर्खियों में बना हुआ है.करीब 13 सालों तक कोमा में पड़े हरीश राणा अब अपने जीवन के अंतिम सफर पर हैं. सुप्रीम कोर्ट से पैसिव यूथेनेशिया यानी निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति मिलने के बाद उन्हें एम्स दिल्ली में शिफ्ट कर दिया गया है. यहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका लाइफ सपोर्ट धीरे-धीरे हटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी विदाई का एक इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ब्रह्माकुमारी संस्था की एक बहन हरीश को आध्यात्मिक विदाई देते हुए कह रही हैं 'सबको माफ करते हुए सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ.' खबर में आगे जानिए हरीश राणा को उनके घर से विदा करने वाली ये महिला कौन हैं?