सफीपुर विधानसभा सीट 2027: पासी बाहुल्य सीट पर हैट्रिक लगाएगी BJP या सपा का PDA करेगा कमाल?
Safipur Assembly Constituency 2027: उन्नाव की सफीपुर सुरक्षित सीट पर क्या बीजेपी अपनी जीत बरकरार रख पाएगी? जानिए पासी और जाटव वोटों का गणित और 2027 के लिए सपा और बीजेपी की क्या है तैयारी.
ADVERTISEMENT
उन्नाव जिले की सफीपुर विधानसभा सीट (सुरक्षित) उत्तर प्रदेश की उन सीटों में से एक है जहां बीजेपी ने अपने मजबूत जातीय समीकरणों के दम पर समाजवादी पार्टी के गढ़ में सेंध लगाई है. आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए यहां की राजनैतिक सरगर्मी बढ़ चुकी है. आपको बता दें कि सफीपुर एक सुरक्षित सीट है, जहां फिलहाल बीजेपी का कब्जा है. बीजेपी के बंबालाल दिवाकर यहां से लगातार दो बार (2017 और 2022) विधायक चुने गए हैं.