लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 16 मार्च को मेघगर्जन के साथ होगी मूसलाधार बारिश... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी की चेतावनी

UP Weather Update:यूपी में मौसम का मिजाज बदला.16 मार्च को लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी. 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update:उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर से बदल चुका है. मार्च के दूसरे हफ्ते में जहां एक तरफ तेज धूप ने लोगों के पसीने छूड़ा दिए हैं. वहीं दूसरी ओर 15 मार्च की सुबह हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया. आज यानी 16 मार्च को भी राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.