लेटेस्ट न्यूज़

अपने गुरु कांशीराम की जयंती पर मायावती ने सपा और कांग्रेस को लेकर कह दी ये बड़ी बातें

कांशीराम की 92वीं जयंती पर लखनऊ में मायावती ने दी श्रद्धांजलिय कार्यकर्ताओं से सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करने का किया आह्वान. सपा और कांग्रेस के कांशीराम प्रेम को बसपा ने बताया राजनीतिक ड्रामा.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश की सियासत को 'जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी' जैसा कालजयी नारा देने वाले कांशीराम की जयंती पर लखनऊ में सियासी सरगर्मी तेज रही. बसपा प्रमुख मायावती सुबह-सुबह वीआईपी रोड स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पहुंचीं. भारी उत्साह और गगनभेदी नारों के बीच उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु को पुष्पांजलि अर्पित की.मायावती ने इस मौके पर दलितों और पिछड़ों को एक बड़ा संदेश देते हुए 2027 के चुनावों के लिए कमर कसने का आह्वान किया. वहीं अखिलेश यादव और राहुल गांधी द्वारा कांशीराम को याद किए जाने पर बसपा खेमे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.