एनकाउंटर में मारा गया बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का आरोपी जीतू सैनी तो उसके घर वालों ने ये क्या कहा
Bulandshahr triple murder Case: बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी जीतू सैनी की एनकाउंटर में मौत के बाद परिजनों ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. जहां पुलिस इसे बड़ी कामयाबी बता रही है, वहीं परिवार का कहना है कि सजा अदालत से मिलनी चाहिए थी.
ADVERTISEMENT

Bulandshahr triple murder Case
Bulandshahr triple murder Case: बुलंदशहर में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी जीतू सैनी की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा है. एक ओर पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है तो वहीं दूसरी ओर मृतक आरोपी के घर में मातम के साथ-साथ पुलिसिया कार्रवाई के प्रति आक्रोश भी है. यूपी Tak की टीम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर जीतू सैनी के परिवार का पक्ष जानने की कोशिश की जहां परिजनों ने सीधे तौर पर इस एनकाउंटर को कटघरे में खड़ा किया है.