Agra Murder News: जिसे समझा नॉर्मल डेथ वह निकला जहरीला कत्ल...आगरा में पत्नी और ससुर ने मिलकर रची थी यतेन्द्र की हत्या की साजिश
ADVERTISEMENT
Agra Murder News: आगरा में यतेन्द्र की मौत का 6 महीने बाद बड़ा खुलासा. पत्नी के अवैध संबंधों के चलते ससुर ने शराब में जहरीली गोली मिलाकर यतेन्द्र को मार डाला था. एफएसएल रिपोर्ट से खुला राज.
Agra Murder News: आगरा में रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है. जिस मौत को पिछले 6 महीनों से सामान्य माना जा रहा था, वह असल में एक सुनियोजित हत्या निकली. यतेन्द्र नाम के युवक की मौत का रहस्य अब खुला है, जिसमें उसकी अपनी पत्नी और ससुर ही मुख्य आरोपी बनकर सामने आए हैं.