Meerut Crime News: नाबालिग से मंडप मालिक और वेटर ने किया गैंगरेप! गर्भवती होने पर खुल गई पोल
Meerut Crime News: मेरठ में एक नाबालिग किशोरी के साथ शादी मंडप के मालिक और वेटर द्वारा एक साल तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. किशोरी के गर्भवती होने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया.
ADVERTISEMENT
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहाँ एक शादी मंडप में काम करने वाली नाबालिग किशोरी के साथ मंडप के मालिक और वेटर ने पिछले एक साल तक सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) किया. मामला तब प्रकाश में आया जब किशोरी गर्भवती हो गई और उसने अपनी माँ को आपबीती सुनाई.