प्रयागराज में बिजली विभाग के JE अभय यादव चढ़ गए टावर पर, मचा बवाल... क्या है माजरा?
ADVERTISEMENT
Prayagraj Protest News: प्रयागराज में जेई अभय कुमार यादव ने सस्पेंशन के विरोध में बिजली टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया. भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की मौजूदगी में उन्हें नीचे उतारा गया.
Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) का अनोखा विरोध प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है. गंगा पार डिवीजन में तैनात जेई अभय कुमार यादव अपने सस्पेंशन के खिलाफ विरोध जताने के लिए एक ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ गए. इस घटना के बाद विभाग और पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई.