भतीजे ने नहीं दिया शादी का कार्ड तो चाचा ने घर के मेन गेट को वेल्डिंग से कर दिया सील! दुल्हन का हुआ ये हाल
Groom home entry blocked: जालौन में भतीजे द्वारा शादी का कार्ड न देने पर नाराज चाचा ने घर के मुख्य दरवाजे को वेल्डिंग करवाकर सील कर दिया. इसके चलते नई नवेली दुल्हन को घंटों बाहर खड़ा रहना पड़ा और पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर गृह प्रवेश कराया.
ADVERTISEMENT

Jalaun News
Groom home entry blocked: शादी-ब्याह में अक्सर फूफा या जीजा की नाराजगी की खबरें आती हैं. लेकिन जालौन में एक सगे चाचा ने भतीजे की अनदेखी का ऐसा बदला लिया कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया. शादी का कार्ड ना मिलने से नाराज चाचा ने दूल्हा-दुल्हन के स्वागत के बजाय घर के मेन गेट को ही लोहे की वेल्डिंग करवाकर सील कर दिया. आलम यह था कि नई नवेली दुल्हन घंटों घर के बाहर खड़ी रही और आखिरकार पुलिस की मदद से गृह प्रवेश कराना पड़ा.