ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, लेकिन क्यों जानिए पूरा मामला
ओम प्रकाश राजभर को मऊ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। 2019 चुनाव के दौरान उनके विवादित बयानों से यह विवाद बढ़ा है। अब उन्हें कोर्ट में पेश होना होगा।
ADVERTISEMENT
पूर्वांचल के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर अपने पुराने बयानों के कारण कानूनी शिकंजे में फंस गए हैं. मऊ की एमपी-एमएलए (MP-MLA) कोर्ट ने राजभर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है. यह मामला साल 2019 का है जब उन्होंने एक चुनावी जनसभा के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.