लेटेस्ट न्यूज़

Mathura dalit woman assault: मथुरा में दलित महिला से मारपीट, क्षेत्राधिकार से मिली पीड़िता; सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

Mathura dalit woman harassment: मथुरा के मगोर्रा में दलित महिला ने ग्रामीणों पर मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी और बकरे को जहर देने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने दबंगों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है.

ADVERTISEMENT

Mathura news
Mathura news
social share
google news

Mathura dalit woman harassment: मथुरा के गोवर्धन तहसील क्षेत्र थाना मगोर्रा के नगला भूचन गांव में एक दलित महिला ने कुछ ग्रामीणों पर मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है. महिला का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उनके बकरे को जहर देकर मार दिया. पीड़िता ने पुलिस से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है.