लेटेस्ट न्यूज़

पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में 'किताब घोटाला'... 50 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, छात्रों के नाम पर खरीदी गईं रद्दी?

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 50 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का मामला गरमाया. ई-जर्नल्स और किताबों की खरीद में भारी अनियमितता के आरोप. जानें क्या है प्रोफेसर मानस पांडे से जुड़ा विवाद.

ADVERTISEMENT

social share
google news

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से भ्रष्टाचार की एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज खबर सामने आई है. विश्वविद्यालय में छात्रों की पढ़ाई के नाम पर आवंटित किए गए करोड़ों रुपये के बजट में बड़ी बंदरबांट के आरोप लगे हैं. आरोप है कि छात्रों को आधुनिक शिक्षा देने के बहाने लगभग 50 करोड़ रुपये के संसाधनों की खरीद में भारी अनियमितताएं बरती गईं.