बृजभूषण और अखिलेश की अनूठी केमिस्ट्री... बीजेपी में रहकर भी क्यों सपा प्रमुख की तारीफ कर रहे बाहुबली नेता?
UP Political News: बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच का रिश्ता पार्टी लाइनों से ऊपर है. जानें कैसे कुश्ती, पुराना पारिवारिक जुड़ाव और संकट के समय मिला साथ इस दोस्ती को मजबूत बनाता है.
ADVERTISEMENT
UP Political News: उत्तर प्रदेश की सियासत में 'बाहुबली' छवि वाले नेता बृजभूषण शरण सिंह और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बीच के समीकरण हमेशा से चर्चा का केंद्र रहे हैं. पार्टी की सीमाओं से परे जाकर दोनों नेताओं के बीच दिखने वाली यह 'केमिस्ट्री' राजनीतिक विश्लेषकों के लिए किसी पहेली से कम नहीं है. हाल के घटनाक्रमों और बृजभूषण सिंह द्वारा अखिलेश यादव की प्रशंसा ने एक बार फिर इस अनूठे रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है.