Opinion: सपा में वर्चस्व की नई जंग! अपर्णा के विरोध पर अखिलेश सख्त, शिवपाल नरम... क्या है असली कहानी?
UP Political News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपर्णा यादव के बहाने एक बार फिर अखिलेश और शिवपाल यादव के बीच का पुराना सत्ता संघर्ष सामने आ गया है. जानिए इस संवेदनशील विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav and Shivpal Yadav
उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों भाजपा नेत्री अपर्णा यादव को लेकर छिड़ा ताजा घमासान महज एक साधारण राजनीतिक बयानबाजी नहीं है. यह घटनाक्रम समाजवादी पार्टी के उस आंतरिक सत्ता संघर्ष की एक और गहरी और संवेदनशील परत को उघाड़ता है, जो पिछले कई वर्षों से पार्टी के भीतर सुलग रहा है. इस विवाद की जड़ें जितनी राजनीतिक हैं, उतनी ही पारिवारिक भी हैं जिसने अब एक बार फिर उत्तर प्रदेश के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक कुनबे के भीतर के मतभेदों को सार्वजनिक मंच पर ला खड़ा किया है.