वह यहां दबंग की तरह आए थे, लेकिन... वोटिंग के बाद TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने यूपी के IPS अजय पाल शर्मा के लिए कहे अपशब्द!
IPS Ajay Pal Sharma News: फालता से TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने पुलिस ऑब्जर्वर IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है. मतदान के बाद उन्होंने कहा कि दबंग बनकर आने वाले 4 तारीख के बाद डॉग की तरह लौटेंगे.
ADVERTISEMENT

Photo: Jahangir Khan and IPS Ajay Pal Sharma
IPS Ajay Pal Sharma News: पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान जुबानी जंग अब मर्यादा की सीमाएं लांघने लगी है. फालता विधानसभा क्षेत्र में पुलिस ऑब्जर्वर IPS अजय पाल शर्मा और TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के बीच की तल्खी अब एक बड़े विवाद में तब्दील हो गई है. मतदान के दिन जहांगीर खान ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, उसने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है.