लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: 60 किमी/घंटा की रफ्तार से आएगी आंधी... यूपी में आज इन जिलों में होगी बारिश

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज 30 अप्रैल को मौसम बदलेगा. बांदा, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है. गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और चिलचिलाती लू के बीच आज राहत की बूंदें गिरने वाली हैं. आसमान से बरसती आग और 45-47 डिग्री के टॉर्चर से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग ने बारिश और आंधी तूफान का 'येलो अलर्ट' जारी किया है. आज यानी 30 अप्रैल को बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है, जिससे तपती धरती को बड़ी ठंडक मिलेगी.